फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: MNS नेता ने संजय राउत के साथ किया सफर; उद्धव-राज ठाकरे के साथ आने की अटकलें तेज

Thu, 06 Jul 2023 10:20 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, मुंबई
विज्ञापन
उद्धव और राज ठाकरे (फाइल फोटो)
विज्ञापन

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के नेता अभिजीत पानसे ने गुरुवार को शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत से मुलाकात की। इसके बाद से ही सियासी गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म हो गया। इसके मद्देनजर महाराष्ट्र में बदली राजनीतिक स्थिति के बीच राज और उद्धव ठाकरे के बीच संभावित गठबंधन की अटकलें तेज हो गईं। हालांकि, पानसे ने कहा कि वह निजी काम के लिए संजय राउत से मिले थे।

विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि मैं निजी काम के लिए भांडुप में राउत के आवास पर जा रहा था। वह मध्य मुंबई में सामना कार्यालय जा रहे थे, इसलिए मैं उनके साथ गया। मैं गठबंधन का कोई प्रस्ताव लेकर नहीं गया था। बाद में राउत ने कहा कि उन्होंने राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा नहीं की। दरअसल, पानसे एक वक्त शिवसेना की युवा शाखा भारतीय विद्यार्थी सेना के प्रमुख थे। बाद में उन्होंने शिवसेना का साथ छोड़कर मनसे का दामन थाम लिया था। 

राउत बोले- यह मामला दो भाइयों के बीच का
चचेरे भाइयों के एक साथ आने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर राउत ने कहा कि यह मामला दो भाइयों के बीच का है। किसी भी घर में विवाद नहीं होना चाहिए। वे भाई हैं और दोनों के बीच संबंध लंबे समय तक चलने वाले हैं। यह सब राजनीति से परे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें