फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur: मणिपुर में 24 बंकरों को किया गया ध्वस्त; पहाड़ी-घाटी में तलाशी अभियान जारी, हिरासत में लिए गए 352 लोग

Thu, 06 Jul 2023 10:03 PM IST
अभिषेक दीक्षित अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल

सार

इस बीच सेना, असम राइफल्स, सुरक्षाबलों के जवान और मणिपुर पुलिस ने तलाशी अभियान तेज कर दी है। इस दौरान पिछले 24 घंटों में हथियार और गोला बारूद बरामद किए गए हैं। साथ ही 352 शरारती तत्वों को लोगों को भी हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
Manipur - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर में पहाड़ी और घाटी दोनों ही जगह बनाए गए बंकरों को सेना और सुरक्षाबलों ने ध्वस्त करना शुरू कर दिया है। इन बंकरों का इस्तेमाल सशस्त्र विद्रोहियों द्वारा किया जाता था। राज्य सरकार ने पिछले दिनों ही इन बंकरों को ध्वस्त करने का फैसला किया था। मणिपुर पुलिस के मुताबिक राज्य के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने तीन जुलाई को राज्य में बनाए गए बंकरों को ध्वस्त करने का फैसला किया था।

विज्ञापन


इसके बाद गुरुवार को केंद्रीय बलों और राज्य पुलिस की एक संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान चलाया। पहाड़ी और घाटी दोनों जिलों में संवेदनशील और सीमांत क्षेत्रों और इंफाल पूर्व, कांगपोकपी और इंफाल पश्चिम जिलों में सशस्त्र बदमाशों द्वारा इस्तेमाल किए गए 24 बंकरों को नष्ट कर दिया गया। इसी तरह का अभियान अन्य स्थानों पर भी चलाया जाएगा।

भारी मात्रा में हथियार बरामद
इस बीच सेना, असम राइफल्स, सुरक्षाबलों के जवान और मणिपुर पुलिस ने तलाशी अभियान तेज कर दी है। इस दौरान पिछले 24 घंटों में हथियार और गोला बारूद बरामद किए गए हैं। साथ ही 352 शरारती तत्वों को लोगों को भी हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन


मणिपुर पुलिस के मुताबिक, प्रदेश में शांति बहाली और शरारती तत्वों की धरपकड़ के लिए राज्यभर में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। शरारती और अवांछित तत्वों की आवाजाही को रोकने के लिए राज्य और केंद्रीय बलों दोनों ने मणिपुर के विभिन्न जिलों में पहाड़ी और घाटी दोनों में 125 नाके/चेकपॉइंट स्थापित किए हैं। पुलिस ने विभिन्न जिलों में नियमों के उल्लंघन के तहत 352 लोगों को हिरासत में लिया है। अवांछित घटनाओं को रोकने के लिए चौबीसों घंटे नाकों/चौकियों पर जांच तेज कर दी गई।

दूसरी ओर इंफाल पूर्वी जिला पुलिस, असम राइफल्स और बीएसएफ की एक संयुक्त टीम ने बुधवार को पुरम हिल पर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान लीतानपोकपी तलहटी से पांच हथियार, पांच हेंड ग्रेनेड और 71 गोला-बारूद और अन्य आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें