राज्य में निकाय चुनाव से पहले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे मंगलवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आवास पर पहुंचे। इससे पहले पिछले हफ्ते शिंदे ने राज ठाकरे के आवास पर पहुंचकर गणपति बप्पा के दर्शन किए थे।
राज्य में निकाय चुनाव से पहले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे मंगलवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आवास पर पहुंचे। इससे पहले पिछले हफ्ते शिंदे ने राज ठाकरे के आवास पर पहुंचकर गणपति बप्पा के दर्शन किए थे। इसके बाद से चर्चा शुरू हो गई थी कि बीएमसी चुनाव में शिंदे और ठाकरे एकसाथ नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन
मनसे प्रमुख ने पिछले महीने भाजपा के नेताओं से भी मुलाकात की थी जिससे यह चर्चा शुरु हो गई थी कि भगवा पार्टी, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के साथ गठजोड़ कर सकती है। भाजपा वर्तमान में शिवसेना के शिंदे के नेतृत्व वाले धड़े के साथ गठबंधन में है।
भाजपा ने तेज किया चुनावी अभियान
इस बीच राज्य के उपमुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता फडणवीस ने भाजपा कार्यकर्ताओं से इस बार के बीएमसी चुनाव में पूरी ताकत झोंकने की अपील की है। सोमवार को मुंबई दौरे पर आए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और 150 से ज्यादा सीटों पर जीत का भरोसा दिलाया। शाह ने साफ किया कि भाजपा अगला बीएमसी चुनाव देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में लड़ेगी। फडणवीस, शिंदे के साथ बीएमसी चुनाव को लेकर कई बार बैठकें कर चुके हैं।