एम.जे. अकबर का केस लड़ रही लॉ फर्म के मुताबिक सीनियर एसोसिएट निहारिका करनजावाला, अपूर्व पांडेय, मयंक दत्ता सीनियर पार्टनर संदीप कपूर, प्रिंसिपल एसोसिएट वीर संधू और एसोसिएट गुड़िपति जी. कश्यप पटियाला कोर्ट में अकबर का मानहानि का केस लड़ रहे हैं। अकबर ने आईपीसी की धारा 500 (मानहानि) के तहत महिला पत्रकार प्रिया रमानी पर आपराधिक मानहानि मुकदमा चलाने की मांग की है।
सच और सिर्फ सच मेरा बचाव करेगा- प्रिया रमानी
वहीं, एम. जे. अकबर मीटू मामले में पत्रकार प्रिया रमानी ने अपने ऊपर दायर हुए मानहानि के मुकदमे को लेकर कहा है कि मैं अपने खिलाफ मानहानि के आरोपों पर लड़ने के लिए तैयार हूं, सच और सिर्फ सच ही मेरा बचाव है। रमानी ने कहा कि मैं इस बात से बेहद दुखी हूं कि केंद्रीय मंत्री ने कई महिलाओं द्वारा लगाए गए आरोपों को राजनीतिक षडयंत्र बताते हुए खारिज कर दिया। मेरे खिलाफ आपराधिक मानहानि का मामला बनाकर अकबर ने अपना स्टैंड साफ कर दिया है।