फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mizoram: मिजोरम के विद्युत मंत्री का आरोप- असम राइफल्स ने उनके काफिले को रोका; सुरक्षा बलों ने किया इनकार

Fri, 18 Oct 2024 12:59 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल

सार

असम राइफल्स ने दावा किया कि वे चार किमी की दूरी पर मोबाइल चेक पोस्ट स्थापित कर रहे थे और चेकिंग के दौरान मंत्री के काफिले को रास्ता दिया गया। उन्होंने आगे कहा कि मंत्री का काफिला अपनी मर्जी से रुका था।
विज्ञापन
एफ. रोडिंगलियाना - फोटो : Mizoram Legislative Assembly Ninth Assembly
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिजोरम के विद्युत मंत्री एफ. रोडिंगलियाना ने आरोप लगाया कि उनके काफिले को आइजोल के बाहर असम राइफल्स ने रोक लिया। असम राइफल्स ने बताया कि आइजोल के पास तलाशी के बीच मंत्री के काफिले को नहीं रोका गया। गुरुवार को रोडिंगलियाना ने बताया कि पूर्वी मिजोरम के चम्फाई से जब वह लौट रहे थे, तब असम राइफल्स ने उनके काफिले को रोक दिया, जिसके परिणामस्वरूप तीसी बहस भी हुई। 
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि सुरक्षा बलों ने आइजोल और तुइरियल के बीच एनएच-54 पर बैरिकेट्स लगा रखे थे। उन्होंने सुरक्षा बलों को यह समझाने की कोशिश की कि वह एक मंत्री हैं, इसके बावजूद उनके काफिले को रोक लिया गया। बैरिकेट्स पार करने के कुछ मीटर दूर ही तीन सुरक्षा कर्मियों ने हमें रोक लिया। उन्होंने बताया कि उनके कमांडर ने उन्हें ऐसा करने को कहा है। रोडिंगलियाना ने कहा, "मैंने उनसे बहस की कि मैं विद्युत मंत्री हूं, लेकिन सुरक्षा कर्मी ने हमें आगे नहीं जाने दिया।"

असम राइफल्स ने दावा किया कि वे चार किमी की दूरी पर मोबाइल चेक पोस्ट स्थापित कर रहे थे और चेकिंग के दौरान मंत्री के काफिले को रास्ता दिया गया। उन्होंने आगे कहा कि मंत्री का काफिला अपनी मर्जी से रुका था। मंत्री के निजी सचिव वाहन से निकलकर ड्यूटी पर तैनात जवानों से दुर्व्यवहार करने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें