मिजोरम के सर्वोच्च छात्र निकाय मिजो जरलाई पावल (एमजेडपी) ने स्कूल शिक्षका को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की है। एमजेडपी ने कहा कि शिक्षिका लालबियाकेंगी ने अपने छात्रा को इस तरह से घर भेजकर मानवाधिकारों का घोर उल्लंघन किया है।
मिजोरम में लुंगलेई जिले के थांगपुई गांव में छह साल की छात्रा को अर्धनग्न करके घर भेजने का मालमे ने तूल पकड़ लिया है। मामले में शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बीच मिजो जरलाई पावल (एमजेडपी) ने सरकार से तुरंत शिक्षिका को बर्खास्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, घटना मिजोरम के लुंगलेई जिले के थंगपुई गांव के एक सरकारी स्कूल की है। यहां एक शिक्षिका ने लड़की की यूनिफार्म उतारकर उसे अर्धनग्न करके घर भेज दिया। इस बीच, मिजोरम के सर्वोच्च छात्र निकाय मिजो जरलाई पावल (एमजेडपी) ने स्कूल शिक्षका को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की है। एमजेडपी ने कहा कि शिक्षिका लालबियाकेंगी ने अपने छात्रा को इस तरह से घर भेजकर मानवाधिकारों का घोर उल्लंघन किया है। उन्हें तुरंत हटाया जाना चाहिए।
उधर, पीड़ित लड़की की मां का आरोप है कि उसकी बेटी के साथ स्कूल में एक लड़के ने मारपीट भी की थी। 22 अगस्त को उसे एक लड़के ने पीटा था। फिर 25 अगस्त को फिर से उसी लड़के ने उसके साथ मारपीट की। लड़की की मां ने स्कूल जाकर उस लड़के को डांट लगाई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि स्कूल की अध्यापिका ने महिला को बुलाकर स्कूल के नियम तोड़ने का आरोप लगाया। जब उसने बेटी को स्कूल से ले जाने की बात कही तो जाने से पहले शिक्षिका ने लड़की की स्कूल ड्रेस ले ली और उसे आधा नंगा करके घर भेज दिया। पीड़िता का इलाज मिजोरम के लुंगलेई जिले के जॉन विलियम अस्पताल में चल रहा है।