फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himanta Biswa Sarma: ...तो परीक्षार्थियों के पैसे वापस कर देगी सरकार, CM हिमंत ने किया एलान

Sun, 28 Aug 2022 10:21 PM IST
अभिषेक दीक्षित अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी

सार

उन्होंने कहा कि लगभग 14 लाख से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। हम एक महीने के भीतर परिणाम घोषित करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा - फोटो : Himanta Biswa Sarma/Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम की सरकार शायद देश की पहली सरकार होगी जो किसी सरकारी परीक्षा के लिए आवेदन करने वालों के अनुतीर्ण होने पर उनके पैसे वापस करेगी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने रविवार को घोषणा की कि जिन लोगों ने नौकरी के लिए आवेदन किया है, अगर वे प्रवेश परीक्षा पास नहीं करते हैं, तो उनके पैसे सरकार वापस कर देगी।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हम उन फैसलों को लेने से नहीं हिचकेंगे, जिससे लोगों की भलाई हो। उन्होंने कहा कि उन छात्रों को परीक्षा शुल्क वापस कर दिया जाएगा जो ग्रेड III और IV भर्ती परीक्षा पास करने में विफल रहेंगे। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लगभग 14 लाख से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। हम एक महीने के भीतर परिणाम घोषित करने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें