मिजोरम में आज विधानसभा चुनाव के लिए सभी 40 सीटों पर मतदान हो रहा है। सभी विधानसभा सीटों पर सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। कुल 8.51 लाख मतदाता चुनाव में उतरे 174 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। इन सभी की किस्मत मंगलवार को ईवीएम में कैद हो जाएगी। कौन जीता और किसे हार मिली ये 3 दिसंबर को सामने आएगा। ऐसे में हम आपको चुनाव से जुड़ी पांच बड़ी बातें बताने जा रहे हैं।
मिजोरम विधानसभा चुनाव
- फोटो : amar ujala
1. कितने बजे से शुरू होगी वोटिंग?
मिजोरम में सुबह सात बजे मतदान शुरू होगा और शाम चार बजे तक जारी रहेगा।
Mizoram Election 2023
- फोटो : AMAR UJALA
2. कितने मतदान केंद्रों पर होगी वोटिंग?
मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) मधुप व्यास ने कहा कि मतदान के लिए कुल 1,276 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 149 सुदूर मतदान केंद्र हैं, जबकि अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर 30 मतदान केंद्रों को संवेदनशील और संवेदनशील घोषित किया गया है।
Mizoram Election 2023
- फोटो : AMAR UJALA
3. कितने वोटर्स डालेंगे वोट?
चुनाव आयोग के अनुसार, कुल 8,51,895 मतदाता वोट डालने के पात्र हैं। मतदाताओं में 4,12,969 पुरुष और 438925 महिलाएं हैं। एक अन्य मतदाता भी है।
Mizoram Election 2023
- फोटो : AMAR UJALA
4. कितने प्रत्याशी मैदान में?
40 विधानसभा सीटों पर कुल 214 उम्मीदवार मैदान में हैं।
5. कब आएंगे नतीजे?
3 दिसंबर को मतगणना होनी है। 3 दिसंबर की सुबह से ही रूझान आने शुरू हो जाएंगे और दोपहर तक तस्वीर काफी हद तक साफ हो जाएगी।