पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। असम के गुवाहाटी, मेघालय, मणिपुर और मिजोरम में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.1 मापी गई। मिजोरम के आइजोल को भूकंप का केंद्र बताया जा रहा है। शाम करीब 4.16 बजे मिजोरम और असम के गुवाहाटी समेत कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।