फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रयान 2 मिशन 95 फीसदी रहा सफल, 'विक्रम' से संपर्क बनाने की कोशिशें जारी: के सिवन

Sat, 07 Sep 2019 10:49 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इसरो अध्यक्ष के सिवन - फोटो : ANI
विज्ञापन
भले ही चंद्रयान 2 का विक्रम लैंडर चांद की सतह पर लैंडिंग से चूक गया हो, लेकिन इसरो के हौसले बुलंद हैं। इसरो प्रमुख के सिवन ने चंद्रयान 2 मिशन को 95 फीसदी सफल बताया है। डीडी न्यूज़ से ख़ास बातचीत में के सिवन ने ये भी कहा कि विक्रम लैंडर से संपर्क की कोशिश जारी है। 
विज्ञापन




इसरो प्रमुख के सिवन ने चंद्रयान 2 मिशन को 95 फीसदी सफल बताया। उन्होंने कहा कि विक्रम लैंडर से दोबारा संपर्क बनाने के लिए प्रयास जारी हैं। हम अगले 14 दिन तक इसके लिए कोशिश करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि आखिरी चरण ठीक से पूरा नहीं किया जा सका, उसी चरण में हमने विक्रम से संपर्क खो दिया। 
 

के सिवन ने कहा कि चंद्रयान 2 का ऑर्बिटर 7.5 साल तक काम कर सकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि गगनयान सहित इसरो के सभी मिशन निर्धारित समय पर पूरे होंगे। 
विज्ञापन


इसरो प्रमुख ने कहा कि प्रधानमंत्री प्रेरणा और समर्थन का स्रोत रहे। उनका भाषण प्रेरणादायक था। उनके भाषण में मुझे वो लाइन खास लगी जिसमें उन्होंने कहा कि विज्ञान को परिणाम के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए, प्रयोग के तौर पर देखा जाना चाहिए और इसी से नतीजा मिलता है।  
 

बता दें कि शुक्रवार देर रात करीब दो बजे विक्रम लैंडर का चांद की सतह पर उतरने से 2.1 किलोमीटर पहले ही केंद्र से संपर्क टूट गया था। इस पल का गवाह बनने के लिए पीएम मोदी भी बंगलूरू में इसरो सेंटर में थे। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें