फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: सेना आधुनिकीकरण के नाम पर हो रहा फर्जीवाड़ा, मांगी जा रही डोनेशन; रक्षा मंत्रालय ने जारी की चेतावनी

Sun, 27 Apr 2025 10:51 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश में सेना के आधुनिकीकरण के नाम पर फर्जीवाड़ा हो रहा है। रक्षा मंत्रालय की तरफ चेतावनी जारी की गई है कि, एक व्हाट्सएप संदेश में दावा किया गया है कि सरकार ने भारतीय सेना के आधुनिकीकरण के लिए एक बैंक खाता खोला है। यह दावा भ्रामक है। उल्लिखित बैंक खाता सेना के आधुनिकीकरण या हथियार खरीद के लिए नहीं है।
विज्ञापन
राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षा मंत्रालय ने रविवार को चेतावनी जारी की कि व्हाट्सएप पर भारतीय सेना के आधुनिकीकरण और घायल या शहीद सैनिकों के लिए दान मांगने वाला भ्रामक संदेश प्रसारित हो रहा है। मंत्रालय ने इसे फर्जी करार देते हुए लोगों से सतर्क रहने और ऐसे धोखाधड़ी संदेशों का शिकार न होने की अपील की। 
विज्ञापन


भ्रामक संदेश में विशेष बैंक खाता खोलने का दावा
मंत्रालय के बयान के अनुसार, संदेश में दावा किया गया है कि सरकार ने सेना के आधुनिकीकरण के लिए एक विशेष बैंक खाता खोला है। इसमें कैबिनेट निर्णय का हवाला दिया गया है और अभिनेता अक्षय कुमार को इस प्रस्ताव का मुख्य प्रेरक बताया गया है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि संदेश में दिए गए खाता विवरण गलत हैं, जिसके कारण ऑनलाइन दान अस्वीकार हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें - Pahalgam: तीन साल जेल, ₹3 लाख जुर्माना या दोनों सजाएं; भारत न छोड़ने वाले पाकिस्तानियों पर होगी बड़ी कार्रवाई
विज्ञापन

 

सरकार ने सेना के लिए शुरू की है कई योजनाएं
मंत्रालय ने कहा कि सरकार ने युद्ध में शहीद या अक्षम सैनिकों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। वर्ष 2020 में सशस्त्र बल युद्ध हताहत कल्याण कोष की स्थापना की गई थी। यह सक्रिय सैन्य अभियानों में शहीद या गंभीर रूप से घायल सैनिकों के परिवारों को तत्काल वित्तीय सहायता प्रदान करता है। भारतीय सेना, पूर्व सैनिक कल्याण विभाग की ओर से इस कोष के खातों का प्रबंधन करती है। लोग सीधे इस कोष में योगदान दे सकते हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Pahalgam Attack: 'कोई भी देश 100 फीसदी फुलप्रूफ खुफिया व्यवस्था नहीं रख सकता', पहलगाम आतंकी हमले पर शशि थरूर

पीआईबी ने भ्रामक संदेश के बारे में किया सचेत
पीआईबी फैक्ट चेक ने भी एक्स पर एक पोस्ट के जरिए लोगों को इस भ्रामक संदेश के बारे में सचेत किया। पीबीआईबी ने कहा- 'एक व्हाट्सएप संदेश चल रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि सरकार ने भारतीय सेना के आधुनिकीकरण के लिए एक बैंक खाता खोला है। पीआईबी फैक्ट चेक में यह दावा भ्रामक है। संदेश में उल्लिखित बैंक खाता भारतीय सेना के आधुनिकीकरण या हथियारों की खरीद के लिए नहीं है'।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें