फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nupur Sharma case: बेलागावी में नुपुर शर्मा के पुतले को सरेआम फांसी की तरह लटकाया, नमाज के बाद बवाल

Fri, 10 Jun 2022 03:11 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, बेलागावी,

सार

जुमे को देखते हुए पूरे बेलागावी शहर में विशेष सतर्कता बरती जा रही थी। मौके पर मौजूद पुलिस व नगर निगम की टीम ने पुतले को तत्काल तार से निकालकर जब्त कर लिया। 
विज्ञापन
नुपुर शर्मा पर कार्रवाई की मांग को लेकर कई शहरों में प्रदर्शन - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के कई शहरों में आज मस्जिदों में जुमे की नमाज के बाद नुपुर शर्मा के कथित आपत्तिजनक बयान को लेकर उग्र प्रदर्शन किया गया। नुपुर को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की गई। कर्नाटक के बेलागांवी में निलंबित भाजपा नेता नुपुर के पुतले को सरेआम फांसी की तरह बिजली के तार से लटकाया गया।

विज्ञापन


जुमे को देखते हुए पूरे बेलागावी शहर में विशेष सतर्कता बरती जा रही थी। मौके पर मौजूद पुलिस व नगर निगम की टीम ने पुतले को तत्काल तार से निकालकर जब्त कर लिया। बेलागावी में पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ दो समुदायों के बीच दुश्मनी फैलाने और समाज में शांति भंग करने का मामला दर्ज किया है। भाजपा ने पांच जून को शर्मा को निलंबित कर दिया और दिल्ली इकाई के मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल को निष्कासित कर दिया क्योंकि पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ उनकी कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर कुछ मुस्लिम देशों के विरोध के साथ विवाद बढ़ गया था।

दिल्ली पुलिस ने शर्मा और उनके परिवार को एक शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद सुरक्षा प्रदान की थी कि उन्हें पैगंबर मोहम्मद पर उनकी विवादास्पद टिप्पणी पर जान से मारने की धमकी मिल रही थी। उसने पुलिस से प्रताड़ना और धमकी मिलने का हवाला देते हुए सुरक्षा मुहैया कराने का अनुरोध किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें