उत्तर प्रदेश पुलिस कभी मंत्री जी की भैंस खोजती है तो कभी खंभे में बांध कर पीटती है और ऐसी पुलिस से इस बात की उम्मीद भी होती है कि वो हमारी सुरक्षा करेगी लेकिन जब अफसरों का गुस्सा सुरक्षा पर हावी हो जाए तो? यहीं के मुरादाबाद में यूपी पुलिस के आईजी पीटीएस भजनी राम मीणा के आदेश पर सिविल लाइंस पुलिस ने 6 बच्चों को सिर्फ इसलिए हिरासत में ले लिया क्योंकि वो परेड ग्राउंड पर क्रिकेट खेल रहे थे।
आईजी का गुस्सा इसस कदर था कि बच्चे भूखे प्यासे करीब 6 घंटे थाने में रहे उन्हें तभी छोड़ा गया जब घर वाले आ गए। इस मामले में सूत्रों का यह भी कहना है कि आईजी ने बच्चों को इसलिए थाने भेजा क्योंकि बच्चों के क्रिकेट खेलते वक्त बॉल उन्हें लग गई थी।
Minors detained at Civil Lines police stn (Moradabad) for 6 hrs after they accidentally hit IG BR Meena with ball while playing cricket.
— ANI UP (@ANINewsUP) May 29, 2016
बच्चों को शनिवार सुबह 11 बजे हिरासत में लिया गया और उन्हें तब छोड़ा गया जब शाम करीब 6उनके परिवार के लोग आए। इस मामले में एसपी रूरल सुजाता सिंह ने कहा कि हां कुछ बच्चों को सिविल लाइंस थाने लाया गया था, उन्हें समझाने बुझाने के बाद छोड़ दिया गया।
Yes,some minors were brought to Civil Lines police stn,they were let off after counselling-Sujata Singh,SP Rural pic.twitter.com/Rfz1mQLtPx
— ANI UP (@ANINewsUP) May 29, 2016
बता दें कि मामले की जानकारी जब परिवार वालों को हुई तो वे थाने पहुंचे और बच्चों की पैरवी की तब जाकर उन्हें छोड़ा गया। बच्चों के परिवार वालों से यह भी लिखवाया गया है कि अब उनके बच्चे परेड ग्राउंड में प्रवेश नहीं करेंगे और न ही वहां क्रिकेट खेलेंगे।
मामले में आईजी पीटीएस भजनी राम मीणा का कहना है कि पीटीएस का परेड ग्राउंड प्रतिबंधित है। बच्चे मना करने के बाद भी खेलने आ जाते थे। बच्चों को पुलिस को इसलिए सौंपा गया था ताकि उनके अभिभावकों को समझाकर छोड़ दिया जाए।
मामले में एक बच्चे की मां ने कहा कि हमारे बच्चे क्रिकेट खेलने सुबह गए थे, उन्हें 12 बजे से 6 बजे तक पुलिस स्टेशन में बैठाए रखा था।
Our children went to play cricket in morn,they wr made to sit at police stn from 12pm till 6pm-Mother of 1 of minors pic.twitter.com/taH9pdwUwK
— ANI UP (@ANINewsUP) May 29, 2016