फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha: नबरंगपुर में झाड़ियों के पास मिला नाबालिग का शव, परिवार ने जताई दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

Wed, 18 Sep 2024 02:37 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

नबरंगपुर विधायक गौरी शंकर माझी ने लड़की के परिजनों से मुलाकात की। बीजू जनता दल के नेता और पूर्व सांसद प्रदीप माझी भी लड़की के परिवार से मिले। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के नबरंगपुर जिले में नाबालिग लड़की का शव मिला। लड़की से दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। नाबालिक कक्षा पांचवीं की छात्रा थी। उसका शव मंगलवार को कांटागांव में झाड़ियों के पास मिला। मंगलवार की शाम को यह मामला प्रकाश में आया। प्रदर्शन कर रहे गांववालों ने पुलिस को शव को झाड़ियों से निकालने से रोक दिया और इस अपराध में शामिल दोषियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। 
विज्ञापन


नाबालिग के परिजनों ने बताया कि लड़की मंगलवार दोपहर से ही लापता थी। उन्होंने बताया कि शायद वह फ्रेश होने के लिए झाड़ियों में गई थी और तभी दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई। लड़की के मुंह में तौलिया डाला हुआ था और उसका कपड़ा शव से कुछ दूरी पर मिला। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है। एक अधिकारी ने कहा, "पुलिस ने 11 से 12 साल की लड़की का शव बरामद किया। लड़की के पिता ने मामला दर्ज कराया था।" नबरंगपुर विधायक गौरी शंकर माझी ने लड़की के परिजनों से मुलाकात की। बीजू जनता दल के नेता और पूर्व सांसद प्रदीप माझी भी लड़की के परिवार से मिले। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें