फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: पुणे के निजी स्कूल में 11 साल की नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न, 36 साल का शख्स गिरफ्तार

Fri, 25 Mar 2022 12:48 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

36 साल के व्यक्ति पर आरोप है कि वह नाबालिग लड़की को शौचालय में ले गया और उसने कथित तौर पर उसका यौन उत्पीड़न किया और मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के पुणे के शिवाजीनगर में एक शर्मनाक घटना सामने आई है जहां स्कूल परिसर में एक 36 साल के शख्स ने 11 साल की बच्ची का यौन शोषण किया है। घटना बुधवार दोपहर की बताई जा रही है। वहीं पुलिस के मुताबिक स्कूल के शौचालय में 11 वर्षीय लड़की के साथ यौन शोषण के मामले में पुणे पुलिस ने 36 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और शख्स पर आरोप है कि उसने कथित तौर पर उसका यौन उत्पीड़न किया और मौके से फरार हो गया। लड़की ने अपने दोस्तों को इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


धारा 376 के तहत दर्ज किया गया मामला
अधिकारी ने कहा कि अज्ञात अपराधी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 ( दुष्कर्म) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और स्कूल परिसर के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

13 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म
मुंबई के एंटोप हिल इलाके में 13 साल की बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में 25 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि वह शख्स लड़की का पड़ोसी है और जब वह घर में अकेली रहती थी तो उसके साथ रेप किया करता था। उसे कल कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपी पर आईपीसी और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर शैलेश सांखे ने कहा कि उन्होंने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी विश्लेषण की मदद से अपराधी का पता लगाया। अधिकारी ने कहा, "उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है। वह लड़की के पिता से कुछ समय से परिचित था।" उन्होंने कहा कि आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन


केस की जांच करेगी सीआईडी
तमिलनाडु के विरुधुनगर में एक दलित महिला के यौन उत्पीड़न से संबंधित केस फाइल सीआईडी को सौंपी गई। इसकी जानकारी डीआईजी आर पोन्नी ने दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें