फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षित यात्रा: अंतरराज्यीय और स्कूलों बसों में अग्नि चेतावनी प्रणाली लगाने की कवायद शुरू

Wed, 28 Apr 2021 05:12 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली

सार

  • सड़क परिवहन मंत्रालय ने मोटर वाहन उद्योग मानकों में संशोधन के लिए एक मसौदा जारी किया है
  • यह मसौदा रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के प्रयोग पर आधारित है 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सड़क परिवहन मंत्रालय ने सभी नए स्कूलों और अंतरराज्यीय बसों में आग से सुरक्षा बढ़ाने के लिए आग का पता लगाने और चेतावनी प्रणाली (अलार्म सिस्टम) लगाने का प्रस्ताव दिया है। मंत्रालय ने मोटर वाहन उद्योग मानकों में संशोधन के लिए एक मसौदा जारी किया है। 

विज्ञापन


यह मसौदा रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के प्रयोग पर आधारित है। इसमें कहा गया है कि मौजूदा चेतावनी प्रणाली, आग का पता लगाने और उसे बुझाने की प्रणाली केवल इंजन कंपार्टमेंट में लगी आग के लिए अधिसूचित है।

इसमें संशोधन का उद्देश्य आग लगने की स्थिति में लोगों को बचाने के लिए अतिरिक्त समय दिलाना है। इससे बसों में आग से सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा। नई चेतावनी प्रणाली से आग लगने के 30 सेकेंड के अंदर उसका पता चल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें