भारतीय रेल ने नियुक्ति करने के लिए अब तक की सबसे बड़ी ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करा रहा है जिसमें कुल 92 लाख लोग शामिल होंगे। रेलवे ने 18252 नॉन टेक्निकल पदों के लिए भर्ती निकाली थी, जिसके लिए मार्च से लेकर अब तक 76 शिफ्ट में ऑनलाइन परीक्षा आयोजित कराई गई है
इस परीक्षा को आयोजित कराने के संबंध में रेल मंत्रालय ने एक ट्वीट में इन बातों की जानकारी दी है।
World Largest Online examination hv many candidate friendly measures #Preferred cities #Google map linked centres pic.twitter.com/mUqJh7vsrE
— Ministry of Railways (@RailMinIndia) March 30, 2016
ट्वीट में बताया गया है कि 351 शहरों के 1129 केंद्रो पर यह परीक्षा आयोजित कराई गई है। इतना ही नहीं इन शहरों में उन्हीं जगहों को केंद्र बनाया गया है जो गूगल मैप से लिंक है।
World Largest Online examination for18000 IR Vacancy 92lakh candidates spread over1129centre 351cities in 70 sifts pic.twitter.com/Oj8xS5KtJF
— Ministry of Railways (@RailMinIndia) March 30, 2016