फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'30 सितंबर तक नहीं चलेंगी ट्रेन' वाली खबर का रेल मंत्रालय ने किया खंडन

Tue, 11 Aug 2020 08:27 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारतीय रेलवे (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

सोशल मीडिया एक खबर खूब तेजी से फैल रही है कि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए रेलवे ने 30 सितंबर तक सभी सामान्य ट्रेनों के संचालन पर रोक लगा दी है। इस झूठी खबर पर रेल मंत्रालय ने ट्वीट कर सफाई दी है। रेल मंत्रालय ने कहा कि मीडिया में ऐसी खबर चलाई जा रही है कि 30 सितंबर तक ट्रेनें नहीं चलेंगी।

विज्ञापन


रेलवे ने कहा कि मीडिया के कुछ हिस्से ये खबर चला रहे हैं कि 30 सितंबर तक रेलवे ने सभी सामान्य ट्रेनों के संचालन पर रोक लगा दी है। रेल मंत्रालय ने लिखा है कि ऐसा कुछ नहीं है, ये भ्रामक खबर है। रेल मंत्रालय की ओर से ऐसा कोई सर्कुलर नहीं जारी किया गया है।
विज्ञापन


रेलवे ने बताया कि स्पेशल मेल एक्सप्रेस ट्रेन जैसे चलती आ रही हैं, वैसे ही चलती रहेंगी। 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें