फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर के निवासियों और छात्रों सुरक्षा सुनिश्चित करने का आदेश दिया

Mon, 05 Aug 2019 02:35 PM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखने को कहा है। ताकि किसी भी खतरे से निपटा जा सके। 

विज्ञापन


गृह मंत्रालय ने सभी केंद्र शासित प्रदेशों और राज्यों के डीजीपी और दिल्ली के पुलिस कमिश्नर को आदेश जारी कर सभी राज्यों में सुरक्षा बलों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को निर्देश देकर तत्काल अलर्ट जारी करने को कहा है। मंत्रालय ने कहा है कि जम्मू और कश्मीर के निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष ध्यान दें। खासतौर पर देश के विभिन्न हिस्सों में मौजूद जम्मू-कश्मीर के छात्रों की सुरक्षा के लिए।
 

मंत्रालय ने कहा है कि राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन को संबंधित वर्गों को विश्वास में लाना चाहिए। साथ ही किसी शांति भंग करने के खिलाफ जनता को जागरूक करने के लिए पर्याप्त उपाय किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रालय ने आगे कहा है कि सोशल मीडिया पर हिंसा और सांप्रदायिक कलह वाले झूठे, असत्यापित समाचारों, अफवाहों और गलत संदेशों के प्रसार के खिलाफ सतर्कता बनाए रखने के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियों को उपयुक्त निर्देश जारी किए जाने चाहिए।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें