फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनडीएमए ने लॉकडाउन के बाद उद्योगों को फिर से खोलने के लिए जारी किए दिशा-निर्देश

Sun, 10 May 2020 09:24 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Twitter
विज्ञापन

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने रविवार को लॉकडाउन के बाद विनिर्माण उद्योगों को फिर से शुरू करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किया है। गौरतलब हो कि देश में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन लागू किया गया है। इस कारण विनिर्माण उद्योगों पर भी रोक लगी हुई है। 

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि एनडीएमए ने विशाखापत्तनम घटना के मद्देनजर लॉकडाउन के बाद उद्योगों को फिर से खोलने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसमें कहा गया है कि उद्योग इकाइयों को फिर से शुरू करने के दौरान पहले सप्ताह को ट्रायल या परीक्षण अवधि के रूप में देखा जाए।


दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि इस दौरान सभी प्रकार के सुरक्षा और प्रोटोकॉल का पालन किया जाए। इसमें कहा गया है कि कंपनियों को लॉकडाउन के बाद पहले ही हफ्ते से अधिक उत्पादन के लक्ष्यों को हासिल करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन


एनडीएमए के निर्देश में कहा गया है कि कारखानों को हर दो-तीन घंटे में साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी, खासकर सार्वजनिक स्थानों पर स्थित कारखानों को यह प्रबंधन करना होगा। इसमें कहा गया है कि श्रमिकों के आवास और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए साफ-सफाई की जानी चाहिए, जिससे वायरस से प्रसार पर रोक लगाई जा सके। 

गौरतलब है कि देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने 17 मई तक लॉकडाउन लागू किया है। माना जा रहा है कि लॉकडाउन के समाप्त होने के बाद कुछ उद्योगों को फिर से खोला जाएगा, ताकि गिर रही अर्थव्यवस्था को संभाला जा सके। 

बता दें देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 3320 नए मामले सामने आए हैं और 95 लोगों की मौत हुई है। 

इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 59,662 हो गई है, जिनमें 39,834 सक्रिय हैं, 17,847 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 1981 लोगों की मौत हो चुकी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें