फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलभूषण जाधव को तुरंत कॉन्सुलर एक्सेस उपलब्ध कराए पाकिस्तान: विदेश मंत्रालय

Wed, 17 Jul 2019 10:03 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान की जेल में बंद कुलभूषण जाधव मामले में अंतरराष्ट्रीय अदालत (आईसीजे) के फैसले का स्वागत किया है। मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'हम हेग में अंतरराष्ट्रीय अदालत द्वारा भारत के समर्थन में दिए गए फैसले का स्वागत करते हैं। अदालत ने 15-1 वोट के अंतर से भारत के दावे को स्वीकार किया कि पाकिस्तान ने कई बार वियना संधि का उल्लंघन किया है।'

विज्ञापन

 

रवीश कुमार ने कहा, 'हम आईसीजे द्वारा पाकिस्तान को दिए गए निर्देश का समर्थन करते हैं कि वह सैन्य अदालत द्वारा कुलभूषण को दी गई मौत की सजा के आदेश की समीक्षा करे। अदालत ने कहा है कि वियना संधि के तहत पाकिस्तान को बिना किसी देर के जाधव को कॉन्सुलर एक्सेस की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।'

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, 'हम पाकिस्तान से आशा करते हैं कि वह इन आदेशों का तत्काल पालन करेगा। यह फैसला मामले में भारतीय पक्ष की सत्यता को स्पष्ट करता है। हम जाधव की रिहाई और देश वापसी के लिए लगातार कार्य करते रहेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें