विश्व कप में इंग्लैंड को 44 साल में पहला विश्व खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले ओपनर जेसन रॉय को पहली बार टेस्ट टीम में जगह दी गई है। वहीं ओली स्टोन और लुई ग्रेगरी के रूप में टीम में दो अन्य नए चेहरे शामिल किए गए हैं।
इंग्लैंड ने आयरलैंड के खिलाफ 24 जुलाई से लॉर्ड्स में शुरू होने वाले एकमात्र टेस्ट के लिए 13 सदस्यीय टीम का चयन किया है। तेज गेंदबाज मार्क वुड और जोफरा आर्चर को टीम में नहीं चुना गया है। ये दोनों मांसपेशियों में खिंचाव से परेशान हैं। विकेटकीपर जोस बटलर और आलराउंडर बेन स्टोक्स को विश्राम दिया गया है।
टीम : जोए रूट (कप्तान), मोइन अली, जेम्स एंडरसन, जॉनी बेयरस्टो, स्टुअर्ट ब्रॉड, रोरी बर्न्स, सैम कुरेन, जो डेनली, लुईस ग्रेगरी, जैक लीच, जेसन रॉय, ऑली स्टोन, क्रिस वोक्स।