रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए 17,00 करोड़ रुपये से अधिक की कुल लागत से 13 लिंक्स-यू2 फायर कंट्रोल सिस्टम की खरीद के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किया।
रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए 17,00 करोड़ रुपये से अधिक की कुल लागत से 13 लिंक्स-यू2 फायर कंट्रोल सिस्टम की खरीद के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन
मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि लिंक्स-यू 2 सिस्टम एक नौसेना गन फायर कंट्रोल सिस्टम है जिसे स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित किया गया है। यह समुद्री के साथ-साथ हवा/सतह के लक्ष्यों पर सटीक रूप से नजर रखने और उन्हें भेदने में सक्षम है।
रक्षा मंत्रालय ने खरीद (भारतीय) श्रेणी के तहत लगभग 1,700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से अगली पीढ़ी की मैरीटाइम मोबाइल कोस्टल बैटरी (लंबी दूरी) और ब्रह्मोस मिसाइलों की खरीद के लिए ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड (बीएपीएल) के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। ये प्रणालियां सुपरसोनिक ब्रह्मोस मिसाइलों से लैस होंगी और भारतीय नौसेना की बहु-दिशात्मक समुद्री हमले की क्षमता में काफी वृद्धि करेंगी। अगली पीढ़ी की मैरीटाइम मोबाइल कोस्टल बैटरी की डिलीवरी 2027 के शुरुआत में होगी।