फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष मंत्रालय का दावा: अगर कोरोना के सामान्य लक्षण हैं तो बेहद कारगर है ये आयुर्वेदिक दवा 'Ayush 64'

Thu, 29 Apr 2021 07:03 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आयुष 64 टैबलेट सप्तपर्ण, कुटकी, चिरायता और कुबेराक्ष औषधियों से बनी है। यह व्यापक वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर बनाई गई है। ये बेहद ही सुरक्षित और प्रभावी आयुर्वेदिक दवा है।
विज्ञापन
आयुष 64 - फोटो : Agency
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक तरफ जहां कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ एक आयुर्वेदिक दवा भी सामने आई है जो कोरोना के उपचार में कारगर साबित हो रही है। आयुष मंत्रालय ने कहा है कि कोविड 19 के हल्के और मध्यम स्तर वाले मरीजों के उपचार के 'आयुष 64' नामक आयुर्वेदिक दवा बेहद कारगर साबित हो रही है।

विज्ञापन


देश के प्रतिष्ठित अनुसंधान संस्थानों के वैज्ञानिकों ने पाया है कि आयुष मंत्रालय की केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान परिषद द्वारा विकसित एक पॉली हर्बल फॉर्मूला आयुष 64 लक्षणविहीन, हल्के और मध्यम कोविड-19 संक्रमण के लिए मानक उपचार की सहयोगी के तौर पर लाभकारी है।

आयुष 64 टैबलेट सप्तपर्ण, कुटकी, चिरायता और कुबेराक्ष औषधियों से बनी है। यह व्यापक वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर बनाई गई है। ये बेहद ही सुरक्षित और प्रभावी आयुर्वेदिक दवा है। इस दवाई को लेने की सलाह आयुर्वेद एवं योग आधारित नेशनल क्लीनिकल मैनेजमेंट प्रोटोकॉल के निरीक्षण के बाद जारी किया गया था।
विज्ञापन


पुणे के सेंटर फॉर रूमेटिक डिसीज के निदेशक और आयुष मंत्रालय के 'आयुष मंत्रालय-सीएसआईआर सहयोग' के मानद मुख्य नैदानिक समन्वयक डॉ. अरविंद चोपड़ा ने कहा कि आयुष-64 को कोविड-19 के हल्के से मध्यम मामलों का उपचार करने के लिए मानक
चिकित्सा के सहायक के रूप में प्रभावी और सुरक्षित दवा के रूप से इस्तेमाल किया जा सकता है।

आयुष नेशनल रिसर्च प्रोफेसर और कोविड-19 पर अंतर-विषयक आयुष अनुसंधान और विकास कार्य बल के अध्यक्ष डॉ. भूषण पटवर्धन ने कहा कि आयुष-64 पर हुए इस अध्ययन के परिणाम अत्यधिक उत्साहजनक हैं। आपदा की इस कठिन घड़ी में ज़रूरतमंद मरीजों
विज्ञापन

आयुष 64 का फायदा मिलना ही चाहिए।
 
गौरतलब है कि आयुष 64 मूल रूप से मलेरिया की दवा के रूप में वर्ष 1980 में विकसित की गई थी अब इसे दवा को कोविड 19 संक्रमण हेतु पुनरुद्देशित की गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें