नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से स्वच्छ रेल स्वच्छ भारत मिशन की शुरूआत की गई। केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु खुद हाथों में झाडू थामकर स्वच्छता सप्ताह का शुभारंभ किया। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्रभु यात्रियों से सफाई से जुड़ी जानकारी भी प्राप्त करते दिखें।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्वच्छता को अपनी दिनचर्या में एक आदत के रूप में अपनाने के लिए भारतीय रेल स्वच्छ रेल स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नौ दिवसीय स्वच्छता सप्ताह कार्यक्रम आयोजित कर रही है, ताकि आम लोगों को भी प्रोत्साहित किया जा सके। प्रभु ने कहा कि स्वच्छता सप्ताह का शुभारंभ प्रधानमंत्री के जन्म दिवस के दिन होना उनके उच्च मार्ग दर्शन के लिए समर्पित हैं।
स्वच्छ पर्यावरण दिवस क्लीन एनवायरमेंट के रूप में मनाने के साथ शुरू किया गया। इस मौके पर प्रभु ने भारतीय बॉक्सिंग टीम के कोच जगदीप हुड्डा व रियो ओलम्पिक 2016 की रिले टीम के एथलीट ललित माथुर को सम्मानित किया। इस मौके पर दिल्ली रेल मंडल प्रबंधक अरुण अरोरा भी मौजूद थे।