फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार बनने पर 10 दिनों में करेंगे किसानों का कर्ज माफ : राहुल

Sun, 18 Sep 2016 06:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
- फोटो : amarujala
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने ऐलान किया कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर दस दिन के भीतर किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा। वह केंद्र सरकार पर जमकर बरसे। कहा कि कांग्रेस हमेशा किसानों और गरीबों की बात करती है, जबकि केंद्र की एनडीए सरकार पूंजीपतियों के हित में काम कर रही है। यह बातें उन्होंने झांसी मऊरानीपुर मंडी स्थल पर आयोजित जनसभा के दौरान कही।
विज्ञापन


अपने पूरे भाषण के दौरान राहुल गांधी नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन ढाई साल हो गए और अब तक किसी को काम नहीं मिला। उन्होंने भीड़ से संवाद स्थापित करते हुए पूछा कि आप में से किसी को रोजगार मिला? आवाज आई नहीं।

फिर सवाल किया, क्या किसी के खाते में पंद्रह लाख रुपये पहुंचे? आवाज आई नहीं। बस इसके बाद राहुल गांधी केंद्र सरकार पर हमलावर हो गए। कहा कि विजय माल्या दस हजार करोड़ रुपये लेकर भाग गया। मोदी ने क्या किया? केंद्र सरकार ने किसानों का कर्ज माफ नहीं किया। लेकिन उद्योगपतियों का एक लाख दस हजार करोड़ रुपये रुपये का कर्ज माफ कर दिया गया।
विज्ञापन

'कर्ज माफी का लाभ पाने वालों में देश के 15 सबसे अमीर लोग शामिल'

- फोटो : amarujala
कर्ज माफी का लाभ पाने वालों में देश के 15 सबसे अमीर लोग शामिल हैं। राहुल गांधी ने कहा कि किसानों को अपनी उपज का सही मूल्य नहीं मिल पा रहा है। वे दाल चालीस रुपये किलो की दर से बेचते हैं, जबकि बाजार से उन्हें वही दाल दो सौ रुपये किलो खरीदनी पड़ती है।

प्रधानमंत्री का ध्यान चीन, अमेरिका जैसे देशों की ओर है। किसानों के लिए उनके पास वक्त नहीं है। ​सभा के दौरान राहुल गांधी ने बताया कि वह देवरिया से दिल्ली तक यात्रा निकाल रहे हैं। इस दौरान किसानों से फार्म भरवाए जा रहे हैं, जिसमें नाम, पता और उनके कर्ज का विवरण दर्ज किया जा रहा है।

यह सभी फार्म दिल्ली में जाकर प्रधानमंत्री के हवाले किए जाएंगे। उन पर किसानों का कर्ज माफ करने के लिए दबाव बनाया जाएगा। इससे पूर्व कांग्रेस उपाध्यक्ष ने मऊरानीपुर में रोड शो किया। इस दौरान उनके स्वागत के लिए कांग्रेसियों में होड़ मची रही।
विज्ञापन

सरकार बनी तो दिलाएंगे अन्ना प्रथा से निजात : राहुल

राहुल गांधी
बदहाल बुंदेली किसानों का दर्द बांटने आए राहुल गांधी ने उनकी दुखती रग पर हाथ रखा। पनवाड़ी में आयोजित खाट सभा में उन्होंने वादा किया कि कांग्रेस की सरकार बनी तो वे अन्ना प्रथा से बुंदेलखंड को निजात दिलाएंगे।

साथ किसानों का कर्ज माफ करेंगे। उन्होंने गाय को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए भाजपा पर तो निशाना साधा ही साथ में किसान और गरीब हितैषी होने का दावा करने वाली सपा और बसपा को भी नहीं छोड़ा। राहुल गांधी ने कहा कि बुंदेलखंड की सड़कों पर अन्ना गायें आए दिन वाहनों की चपेट में आकर मर रही है, लेकिन भाजपा इनकी सुध नहीं ले रही है।

भाजपा के किसी भी पदाधिकारी ने इनको पालने की पहल नहीं की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनी तो अन्ना प्रथा का स्थायी समाधान किया जाएगा। किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। राहुल ने कहा कि यूपीए सरकार ने बुंदेलखंड के विकास के लिए हजारों करोड़ रुपये दिये, लेकिन यह पैसा सपा और बसपा के ठेकेदारों के हाथों में चला गया।

खाट सभा से पहले राहुल गांधी ने स्वतंत्रता सेनानी अच्छे लाल सक्सेना के घर पहुंचकर उनकी कुशल क्षेम पूछी और चाय नाश्ता किया। इसके बाद आल्हा, ऊदल और अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें