फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसॉल्ट को फायदा पहुंचाने के लिए मोदी सरकार ने बैंक गारंटी के नियम को हटाया: कांग्रेस

Wed, 06 Mar 2019 01:26 PM IST
sapna singla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रणदीप सुरजेवाला- File photo - फोटो : ANI
विज्ञापन
राफेल डील पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर मोदी सरकार पर नए सिरे से हमला बोला। अंग्रेजी अखबार द हिंदू में छपी रिपोर्ट का जिक्र करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कई सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राफेल डील में सरकारी खजाने को नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन




सुरजेवाला ने कहा, राफेल पर चौकीदार की चोरी पकड़ी गई है। सरकार का झूठ और भ्रष्टाचार पकड़ा गया है। 36 राफेल के लिए मोदी सरकार ने ज्यादा कीमत दी। 10 साल से राफेल विमान डिलीवर ही नहीं हुआ, लेकिन पैसा दिया जाता रहा। नई डील से सरकारी खजाने को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरजेवाला ने कहा कि द हिंदू की रिपोर्ट में 63 हजार 450 करोड़ की डील बताई गई है। इसमें तकनीक और ट्रांसपोर्ट की कीमत शामिल नहीं की। उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम मोदी ने कैबिनेट की बैठक में राफेल बनाने वाली दसाल्ट एविएशन को फायदा पहुंचाने के लिए बैंक गारंटी के नियम को हटाया। 
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें