चार धाम हिंदू मंदिर टेक्सास, दादा भगवान परिवार ह्यूस्टन, वल्लभ विद्या मंदिर टेक्सास, वेदास वर्ल्ड जॉरजिया, वेद पुराण ज्ञान टेक्सास, योगा भारती कैलिफोर्निया और योगी डिवाइन सोसायटी टेक्सास जैसे धार्मिक संगठन भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बने हैं। परम शक्ति पीठ ऑफ अमेरिका, कैलिफोर्निया, राधा कृष्णा कैलिफोर्निया, राधा कृष्णा मंदिर टेक्सास, राधा श्याम धाम टेक्सास और कांची कमाकोटी सेवा फाउंडेशन टेक्सास चेप्टर न्यू जर्सी, आदि संगठन भी 'हाउडी मोदी' के आयोजन में अपनी भूमिका निभा रहे हैं।
अमेरिका में विभिन्न भारतीय राज्यों के संगठन भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बने हैं...
इंडिया एसोसिएशन ऑफ इंडानिया, मध्यप्रदेश मित्रा मंडल, मलिगे कन्नड़ एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ टेक्सास, पाटीदार फाउंडेशन न्यू जर्सी, उड़ीसा कल्चर सेंटर टेक्सास, तमिलनाडु फाउंडेशन टेक्सास, तेलंगाना अमेरिकन तेलगू एसोसिएशन वर्जिनिया और तेलंगाना अमेरिकन तेलगू एसोसिएशन ऑफ फ्लोरिडा जैसे दर्जनों संगठनों की झलक भी 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम में देखने को मिलेगी।
महात्मा गांधी लाइब्रेरी टेक्सास, मलखंब फेडरेशन न्यू जर्सी, नमो मीडिया न्यू जर्सी, नमस्कार फाउंडेशन टेक्सास, ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी जॉर्जिया, आस्टिन, अटलांटा और टेक्सास स्थित संगठन, जैन एसोसिएशन ऑफ कैलिफोर्निया, अग्रवाल एसोसिएशन ऑफ अमेरिका टेक्सास, बे एरिया तेलगू एसोसिएशन कैलिफोर्निया, शिकागो एसोसिएशन ऑफ राजस्थान इन अमेरिका इलियंस, एकल विद्यालय यूएसए जॉर्जिया, भक्त महिला मंडल ऑफ ह्यूस्टन, एकल लासवेगास नेवदा और ग्लोबल हिंदू हेरिटेज फाउंडेशन टेक्सास जैसे कई दूसरे संगठन भी ह्यूस्टन के एनआरजी स्टेडियम में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे।
पीएम मोदी ने भाषण के लिए लोगों से मांगे विचार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के ह्यूस्टन में 22 सितंबर को होने वाले 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम में भाषण के लिए लोगों से विचार मांगे हैं। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा आप अपने विचारों के मेरे पते पर भेजकर साक्षा करें। मैं अपनी टिप्पणी के दौरान उनमें से कुछ का उल्लेख करूंगा। बता दें कि इससे पहले मोदी ने लोगों से स्वतंत्रता दिवस के भाषण और 'मन की बात' मासिक रेडियो कार्यक्रम के लिए विचार मांगा था।