फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने पहले लगाया 'गणपति बप्पा मोरया' का नारा, फिर मांगी माफी

Wed, 26 Sep 2018 10:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन

गणपति बप्पा मोरया का नारा लगाने के बाद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुसलमीन (एआईएमआईएम) के विधायक वारिस पठान सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए। मौलवियों ने उनकी आलोचना की है। जिसके बाद पठान ने मंगलवार को एक वीडियो जारी कर माफी मांगी है।

विज्ञापन

 


मंगलवार को जो वीडियो पठान ने जारी किया है, उसमें वह कह रहे हैं कि कुछ दिनों पहले उनकी जुबान से कुछ ऐसे शब्द निकल गए थे, जो ठीक नहीं थे। उन्होंने कहा कि उनसे गलती हुई है और दोबारा ऐसी गलती नहीं करेंगे। इंसान हूं गलती होती है, अल्लाह माफ करने वाला है।

जानकारी के मुताबिक पठान मुंबई के गणेशोत्सव के दौरान एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। उन्होंने पूजा की और गणपति बप्पा मोरया का नारा लगाया। वहीं शिवसेना ने भी वारिस पठान का समर्थन करते हुए कहा है कि उन्हें माफी मांगने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक का वीडियो हो गया था वायरल

पठान मुंबई के बायकुला विधानसभा सीट से एआईएमआईएम के विधायक हैं। गणपति पंडाल में उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए गणपति बप्पा मोरया का नारा लगाया।

उन्होंने वहां पूजा भी की और लोगों से कहा कि भगवान गणेश हर किसी के लिए खुशी लाएंगे और उनकी हर बाधा भी दूर करेंगे। उनका यह वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर साझा कर दिया।

एआईएमआईएम विधायक  पठान का शिवसेना ने समर्थन किया है। शिवसेना के अरविंद अरविंद सावंत का कहना है कि क्या हिंदू अजमेर शरीफ की दरगाह नहीं जाते? तो एक मुसलमान के गणपति पंडाल में जाने में क्या बुराई है।

उन्होंने कहा कि क्या गणपति बप्पा मोरया कहना अपराध है? क्या इससे उनका धर्म बदल जाता है। बहुत से हिंदू तो नमाज तक पढ़ने जाते हैं। गौरतलब है कि पठान इससे पहले वंदेमातरम नहीं बोलने को लेकर भी विवादों में आ चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें