फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती ट्रेन में चार महीने की बच्ची के लिए दूध पहुंचाकर दिया मानवता का परिचय

Fri, 05 Jun 2020 06:56 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

  • केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने आरपीएफ के जवान की तारीफ की
  • महिला श्रमिक स्पेशल ट्रेन से बेलगांव से गोरखपुर जा रही थी, भोपाल में मिली मदद
विज्ञापन
inder singh yadav - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चलती ट्रेन में चार महीने की बच्ची को दूध पहुंचाने वाले आरपीएफ जवान की तारीफ हर जगह हो रही है । सोशल मीडिया पर भी उसकी बहादुरी व मानवता की चर्चा हो रही है। केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भी जवान की बहादुरी पर पुरस्कृत करने का ऐलान किया है।

विज्ञापन


दरअसल बेलगांव से गोरखपुर श्रमिक स्पेशल ट्रेन से यात्रा कर रही एक महिला की चार महीने की बच्ची काफी भूखी थी और उसे दूध की जरूरत थी। जब गाड़ी भोपाल पहुंची तो महिला ने  प्लेटफार्म ड्यूटी पर तैनात इंदर सिंह यादव से  दूध देने की गुहार लगाई  । इतनी बात सुनते ही इंदर सिंह यादव दूध लाने के लिए दौड़ पड़ा।

जैसे स्टेशन परिसर के बाहर से वह दूध लेकर प्लेटफार्म पर पहुंचा तो श्रमिक स्पेशल ट्रेन चल पड़ी थी। इस स्थिति में इंदर सिंह ने दौड़ते हुए जान की परवाह किए बगैर चलती ट्रेन में दूध लेकर चढ़ गया और भूखे बच्चे की मां के हाथ में दूध सौंप दिया। यह सब स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें