फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस में नया विवाद, पार्टी लाइन से हटकर मिलिंद देवड़ा ने किया 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' का समर्थन

Wed, 19 Jun 2019 07:47 PM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मिलिंद देवड़ा (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक राष्ट्र, एक चुनाव के मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक की, जिसमें कांग्रेस ने दूरी बनाए रखी लेकिन उनके एक सांसद ही सरकार के साथ खड़े दिखे। दरअसल, कांग्रेस के मुंबई अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने पीएम मोदी के इस विजन की सराहना की। एक तरह से मिलिंद ने अब पार्टी के विरोध के बावजूद इस मुद्दे पर समर्थन जताकर पार्टी में नया विवाद खड़ा कर दिया है। हालांकि देवड़ा ने इसे अपना निजी बयान बताया है।

विज्ञापन

मिलिंद ने कहा कि भारत की 70 साल की चुनावी यात्रा ने हमें सिखाया है कि भारतीय मतदाता राज्य और केंद्रीय चुनावों में अंतर कर सकता है। हमारे लोकतंत्र की यही खूबसूरती है कि हम इस तरह का विचार कर सकते हैं। इन्हीं शब्दों के साथ उन्होंने पीएम मोदी की दूरदृष्टि का सम्मान करते हुए एक राष्ट्र, एक चुनाव का समर्थन कर दिया।  

 

 



एक देश एक चुनाव के मिशन के साथ पीएम मोदी ने सभी विपक्षी दलों के साथ एक बैठक की। हालांकि, इस बैठक से कांग्रेस समेत कईं नेताओं ने दूरी बना ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अलावा डीएमके नेता एमके स्टालिन, अखिलेश यादव, मायावती, अरविंद केजरीवाल, के चंद्रशेखर राव सहित कई नेता इसमें शामिल नहीं हुए। वहीं, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, सीपीएम के महासचिव सीताराम येचुरी और भाकपा महासचिव एस सुधाकर रेड्डी प्रधानमंत्री के द्वारा बुलाई गई इस बैठक में शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें