गोवा के आईएनएस हंसा हवाईअड्डे पर भारतीय नौसेना का लड़ाकू विमान मिग (एमआईजी) 29के विमान बुधवार को रनवे से उतरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दौरान विमान में आग लग गई। प्रशिक्षु पायलट की किस्मत अच्छी थी कि वह विमान से सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहा।
गोवा हवाईअड्डे के निदेशक बीसीएच नेगी ने बताया कि इस घटना के कारण गोवा हवाईअड्डे पर असैन्य विमानों के आगमन और प्रस्थान में देरी हुई। बता दें कि यह हवाईअड्डा नौसैन्य अड्डे के भीतर स्थित है। एक बयान में नौसेना ने कहा कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
पढ़ें: चारा घोटाला: लालू यादव को फिर मिली एक दिन की राहत, कल आएगा फैसला
सुरक्षा कर्मचारियों ने आग पर जल्द ही काबू पा लिया। गोवा रनवे को जल्द ही साफ कर दिया गया और सेवाओं को जल्द ही दोबारा शुरू कर दिया गया।