फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान में ही भिड़े जेट एयरवेज के पायलट, महिला को-पायलट को थप्पड़ मारा

Thu, 04 Jan 2018 02:56 PM IST
एजेंसी, मुंबई 
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

जेट एयरवेज के विमान में उड़ान के दौरान दो पायलटों में किसी बात को लेकर बहस इतनी बढ़ गई कि पुरुष पायलट ने महिला पायलट को थप्पड़ जड़ दिया। मीडिया रिपोर्टों में कहा जा रहा कि दोनों पायलट पति-पत्नी हैं। घटना सामने आने के बाद पहले दोनों पायलटों को ड्यूटी से हटाया गया। इसके बाद डीजीसीए ने दोनों पायलटों के लाइसेंस निलंबित कर दिए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 1 दिसंबर को लंदन-मुंबई फ्लाइट की उड़ान के दौरान एक पुरुष पायलट ने अपनी महिला सह-पायलट को कथित रूप से थप्पड़ जड़ दिया। 

एयरलाइंस के एक सूत्र ने बताया कि यह घटना सोमवार को उस समय हुई जब विमान ईरान-पाकिस्तान के हवाईक्षेत्र में था। उस समय विमान की अपने गंतव्य से 2.45 घंटे की थी। इस बारे में संपर्क करने पर जेट एयरवेज के प्रवक्ता ने बताया कि लंदन-मुंबई की फ्लाइट संख्या 9डब्ल्यू119 के कॉकपिट में चालक दल के सदस्यों के बीच कुछ ‘गलतफहमी’ हो गई थी।
 
इस मामले को ‘आपसी समझदारी’ और तेजी से सुलझा लिया गया। इस विमान में चालक दल के 14 सदस्यों, दो नवजात समेत 324 लोग सवार थे। इस विमान का सफर सुरक्षित रूप से पूरा कर लिया था। प्रवक्ता ने कहा कि एयरलाइन ने इस मामले की जानकारी डीजीसीए को दो दी। इस मामले में शामिल पायलटों को मामले की जांच जारी रहने तक ड्यूटी से हटा दिया गया है।
विज्ञापन


पहले भी हो चुकी है बहस
सूत्र ने बताया कि पुरुष पायलट एयरलाइन के साथ एक दशक से अधिक समय से काम कर रहा है। उसका पहले भी इस महिला पायलट के साथ कुछ मुद्दों पर विवाद हो चुका है। ये दो सीनियर पायलट कई सालों से एक साथ विमान उड़ा रहे हैं और इनके बीच पहले भी बहस हो चुकी है। लेकिन सोमवार को यह बहस हिंसक रूप में बदल गई जिसके बाद पुरुष पायलट ने महिला पायलट को थप्पड़ मार दिया।

इसके बाद महिला रोती हुई केबिन के बाहर निकल गई। इसके बाद पुरुष पायलट भी संचालन का काम छोड़ कर केबिन से बाहर आ गया (जो विमान सुरक्षा नियमों का उल्लंघन है) और महिला को कॉकपिट में दुबारा आने को राजी किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें