फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AI: पीएम मोदी से मिले माइक्रोसॉफ्ट के CEO, कहा- भारत को AI-फर्स्ट बनाने की हमारी प्रतिबद्धता के लिए उत्साहित

Mon, 06 Jan 2025 11:08 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीएम मोदी से आज माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद सत्या नडेला ने कहा कि भारत को एआई-फर्स्ट बनाने की हमारी प्रतिबद्धता के लिए वे उत्साहित हैं। वहीं इस मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने भारत में माइक्रोसॉफ्ट की विस्तार और निवेश योजनाओं पर खुशी जताई है।
विज्ञापन
पीएम मोदी से मिले माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्या नडेला - फोटो : X / @satyanadella
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और तकनीकी नवाचार व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के कई पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारत को एआई-फर्स्ट राष्ट्र बनाने की प्रतिबद्धता के लिए वह उत्साहित हैं। पीएम मोदी ने भी भारत में माइक्रोसॉफ्ट की महत्वाकांक्षी विस्तार और निवेश योजनाओं पर खुशी जाहिर की।
विज्ञापन


सत्या नडेला ने पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना की
वहीं पीएम मोदी से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया एक्स पर माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने लिखा, आपके नेतृत्व के लिए धन्यवाद, पीएम नरेंद्र मोदी। भारत को एआई-फर्स्ट बनाने की हमारी प्रतिबद्धता और देश में हमारे निरंतर विस्तार पर मिलकर काम करने के लिए उत्साहित हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इस एआई प्लेटफॉर्म बदलाव से हर भारतीय को लाभ मिले।



2023 में भी पीएम मोदी से मिले थे सत्या नडेला
सत्या नडेला की पोस्ट के जवाब में पीएम मोदी ने भी एक्स पर एक पोस्ट की। उन्होंने लिखा, आपसे मिलकर वाकई खुशी हुई। भारत में माइक्रोसॉफ्ट के महत्वाकांक्षी विस्तार और निवेश योजनाओं के बारे में जानकर खुशी हुई। हमारी बैठक में तकनीक, नवाचार और एआई के कई पहलुओं पर चर्चा करना अद्भुत था। इससे पहले सत्या नडेला 2023 में भारत यात्रा के दौरान पीएम मोदी से मिले थे। उन्होंने तक केंद्र सरकार की डिजिटल इंडिया पहल की सराहना की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें