फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार की तस्वीर का उपयोग कर ठगी, शिकायत दर्ज

सार

West Bengal: पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख सुकांत मजूमदार की तस्वीर का इस्तेमाल कर ठगी का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर का इस्तेमाल कर लोन की पेशकश की जा रही है। मजूमदार ने इसकी शिकायत दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार की तस्वीर का इस्तेमाल कर साइबर ठगी - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगाल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार की तस्वीर का उपयोग करके साइबर ठगी का मामला सामने आया है। केंद्रीय मंत्री ने इसके खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इसकी जानकारी खुद केंद्रीय मंत्री ने सोमवार को दी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बिना ब्याज के महिलाओं को 40 हजार रुपए का लोन देने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। इसके लिए केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार की तस्वीर और नाम का गलत इस्तेमाल किया गया। इसकी सूचना मिलते ही बालूरघाट के सांसद सुकांत मजूमदार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि महिलाओं को बिना ब्याज के 40 हजार का लोन मिलेगा। पोस्ट में लिखा है, 'प्रिय बहनों, सिर्फ 559 प्रति महीने देकर बिना ब्याज के 40 हजार का लोन पाएं।' 
विज्ञापन


इस पोस्ट के साथ सुकांत मजूमदार की तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है, जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यह केंद्र सरकार की योजना है। इस पोस्ट में एक लिंक भी दिया गया है, जिस पर क्लिक करने से एक एप डाउनलोड करने का विकल्प मिलता है। दावा किया गया है कि एप के माध्यम से लोन प्राप्त किया जा सकता है। हालांकि, साइबर विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे एप को डाउनलोड करना खतरनाक हो सकता है, क्योंकि यह ठगी का जरिया हो सकता है।
विज्ञापन


मेरी तस्वीर का गलत इस्तेमाल किया जा रहा हैः सुकांत
इस मामले पर केंद्रीय मंत्री सांसद सुकांत मजूमदार ने कहा, मेरी तस्वीर का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। यह सिर्फ मेरे साथ नहीं हो रहा, बल्कि अन्य मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों की तस्वीरों का भी दुरुपयोग हो रहा है। उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत देकर तुरंत कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें