फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा बजट कम होने की सूचना के बाद एचआरडी मंत्रालय ने जारी किए आंकड़े

Mon, 09 Dec 2019 09:59 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
mhrd - फोटो : ANI
विज्ञापन

मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने मीडिया समाचारों में शिक्षा बजट आवंटन कम होने की खबरों पर संज्ञान लेते हुए आंकड़े जारी किए है। इन आंकड़ों के हिसाब से साल 2017-18 के दौरान, उच्च शिक्षा वित्तपोषण एजेंसी (HEFA) के द्वारा अनेक परियोजनाओं में 2168.26 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। जबकि साल 2018-19 के दौरान इसके तहत 29411.99 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। 

विज्ञापन

 



मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने दावा किया है कि मीडिया रिपोर्ट में केवल स्कूल शिक्षा एंव साक्षरता और उच्च शिक्षा डिपार्टमेंट के आंकड़े ही दिखाए गए थे। जारी आंकड़ों में विभिन्न विभागों के बजट में शिक्षा के लिए जमा कराई गई निधि और कई राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों के शिक्षा बजट में भी प्रस्तावित राशि शामिल है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय और बाकि विभागों के जरिए केंद्र सरकार और राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा जारी शिक्षा बजट, समग्र शर्तों और जीडीपी प्रतिशत दोनों ही पैमानों में बढ़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें