फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब रोबोट बचाएंगे आग में फंसे लोगों की जान, ड्रोन बताएगा कहां फंसे हैं लोग

Mon, 09 Dec 2019 09:43 PM IST
देव कश्यप डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला  
विज्ञापन
Delhi Fire - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रसिद्ध अभिनेता रजनीकांत ने रोबोट फिल्म में चिट्टी नाम के एक रोबोट का किरदार निभाया था जो आग में फंसे लोगों को बड़ी सावधानी से बचाकर निकाल लाता है। मुश्किल में फंसे लोगों को लगता है कि काश ऐसा ही कोई सुपर हीरो उन्हें भी परेशानी के समय बचाकर निकाल लाता। यह कहानी तो फिल्मी है, लेकिन दिल्ली अग्निशमन विभाग जल्दी ही ऐसे रोबोट का इस्तेमाल करने जा रहा है जो आग में फंसे लोगों की जान बचाने में बेहद अहम रोल निभाएंगे। दिल्ली अग्निशमन विभाग ने ऐसे रोबोट की खरीद की प्रक्रिया पूरी कर ली है और कुछ ही समय में ये विभाग के बचाव दल का हिस्सा बन जाएंगे।

किस तरह करेंगे काम

दिल्ली अग्निशमन सेवा विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि आग लगने के समय सबसे बड़ी चुनौती आग में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की होती है। लेकिन आग लगी जगहों पर तापमान इतना ज्यादा होता है कि विशेष ड्रेस पहनने के बाद भी बचावकर्मी एक सीमा से आगे नहीं जा पाते। उन्हें आग को बुझने तक का इंतजार करना पड़ता है। इस बहुत कीमती समय में लोगों की जान जाने का खतरा रहता है। लेकिन रोबोट आग बुझाने के दौरान ज्यादा जोखिम ले सकेंगे। फिलहाल वे सही जगह की पहचान कर पानी फेंकने का काम करेंगे। ये रोबोट विशेष धातुओं सहित ऐसे मैटेरियल से बनाए गए हैं जो ज्यादा तापमान सहन कर सकेंगे।  

विज्ञापन


दूसरी बात, आग लगने के दौरान धुआं पूरे मकान में फैल जाता है और कई खिड़कियों से यह बाहर की तरफ निकलने लगता है। ऐसी स्थिति में ऐसा आभास होता है कि आग कई मंजिल पर लगी है, जबकि आग एक ही जगह पर लगी होती है। ऐसी स्थिति में बचावकर्मी कई बार गलत जगह पर पानी फेंककर बचाव करने लगते हैं जिसकी वहां कोई जरुरत नहीं होती। इस दुविधा से बचाने के लिए विभाग अब रोबोट की मदद लेगा। 
लोगों को बचाने में विभाग अब ड्रोन की मदद भी लेगा। ड्रोन चलाने में प्रशिक्षित बचावकर्मी आसानी से यह देख पाएंगे कि आग की सही स्थिति क्या है और बचाव कार्य कहां पर करना है। इसके अलावा आग में फंसे लोगों की सही स्थिति पता करने के लिए भी ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे बेहद कीमती समय में बहुमूल्य जानों को बचाया जा सकेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें