फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MHA: हनुमान जन्मोत्सव से पहले गृह मंत्रालय की राज्यों को गाइडलाइन, कानून व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश

Wed, 05 Apr 2023 09:35 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गृह मंत्रालय ने राज्यों को निर्देश दिया है कि वे ऐसी घटनाओं की निगरानी रखें, जिनसे समाजिक सौहार्द बिगड़ने का खतरा पैदा हो।
विज्ञापन
गृह मंत्रालय - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हनुमान जन्मोत्सव को लेकर राज्यों को एडवाइजरी जारी की हैं। मंत्रालय ने सभी राज्यों से कहा है कि वह कानून व्यवस्था को बनाए रखें और त्योहार का शांतिपूर्ण ढंग से होना सुनिश्चित करें। गृह मंत्रालय ने राज्यों को निर्देश दिया है कि वे ऐसी घटनाओं की निगरानी रखें, जिनसे समाजिक सौहार्द बिगड़ने का खतरा पैदा हो। इस साल हनुमान जन्मोत्सव छह अप्रैल को मनाया जाएगा। गृह मंत्रालय की यह एडवाइजरी राम नवमी के त्योहार पर कुछ राज्यों में हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद आई है। 

विज्ञापन


गृह मंत्री के कार्यालय ने ट्वीट किया कि राज्य या केंद्रशासित प्रदेश की सरकारों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, त्योहार के दौरान शांति कायम रखने और समाज में सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने की आशंका वाले हर प्रकार के कारणों या लोगों पर नजर रखने की जरूरत है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि हनुमान जयंती के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने में राज्य पुलिस की सहायता के लिए पश्चिम बंगाल में केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है।

दरअसल, रामनवमी की शोभायात्राओं को लेकर पिछले कुछ दिन में पश्चिम बंगाल के हुगली और हावड़ा जिलों में झड़प, आगजनी एवं बमबारी की घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं के दौरान हावड़ा में कई वाहनों को आग लगा दी गई थी और कई दुकानों में तोड़फोड़ की गई थी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में रामनवमी के दौरान हुई हिंसा पर मंगलवार को राज्य सरकार से एक विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी।
विज्ञापन


बिहार के सासाराम और बिहारशरीफ कस्बों में भी 30 और 31 मार्च को सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई थी जिसके बाद वाहनों, घरों और दुकानों को आग लगा दी गई थी तथा कई लोग इसमें घायल हो गए थे। इस मामले में 170 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इन घटनाओं को लेकर चिंता जताई थी और बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से स्थिति का जायजा लेने को कहा था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें