फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ladakh: लेह एपेक्स बॉडी-कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस की केंद्र सरकार के साथ बैठक, हिंसा के बाद पहली मुलाकात

Wed, 22 Oct 2025 01:23 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

24 सितंबर को लेह में LAB द्वारा बुलाई गई बंद के दौरान हिंसा भड़क गई थी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी और कई घायल हुए थे। 70 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया था।
विज्ञापन
Protests in Ladakh - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लद्दाख में बीते दिनों हुई हिंसा के बाद पहली बार बुधवार को  लेह एपेक्स बॉडी और कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस की केंद्र सरकार के साथ बैठक हुई। बीती 24 सितंबर को हुई हिंसा के बाद दोनों पक्षों में गतिरोध बना हुआ था। बैठक में लेह एपेक्स बॉडी और कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस के तीन-तीन प्रतिनिधि बैठक में शामिल हुए। बैठक में लद्दाख के सांसद मोहम्मद हनीफा जान और उनके वकील भी शामिल हुए। बातचीत का मुख्य एजेंडा लद्दाख को राज्य का दर्जा और संविधान की छठी अनुसूची के तहत संवैधानिक सुरक्षा की मांग रही। साथ ही सरकारी नौकरी में स्थानीय लोगों की भर्ती की भी मांग की गई। 
विज्ञापन


24 सितंबर की हिंसा में 4 लोगों की मौत हुई थी
24 सितंबर को लेह में LAB द्वारा बुलाई गई बंद के दौरान हिंसा भड़क गई थी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी और कई घायल हुए थे। 70 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया था। हिंसा के चलते लद्दाख के प्रतिनिधियों ने 6 अक्टूबर की बैठक से दूरी बना ली थी। इस दौरान आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ऑपरेशन सिंदूर:पाकिस्तान पर भारी पड़े हमारे जांबाज, वीरता पुरस्कारों से सम्मानित विजेताओं के प्रशस्ति पत्र जारी
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें