फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई: आतंकी हमले में शामिल औरंगजेब और अली काशिफ जान को सरकार ने घोषित किया आतंकी, नोटिफिकेशन जारी 

Mon, 11 Apr 2022 06:36 PM IST
Amit Mandal एएनआई, नई दिल्ली

सार

गृह मंत्रालय ने इसका नोटिफिकेशन भी जारी किया है जिसमें औरंगजेब को आतंकी घोषित किया गया है। ये हमला 14 फरवरी 2019 को हुआ था।
विज्ञापन
पुलवामा हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गृह मंत्रालय ने जैश-ए-मोहम्मद के मोहिउद्दीन औरंगजेब और अली काशिफ जान को गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम, 1967 के तहत आतंकवादी घोषित किया है। मोहिउद्दीन औरंगजेब पुलवामा आतंकी हमले में शामिल था। ये हमला 14 फरवरी 2019 को हुआ था।  जबकि अली काशिफ जान पठानकोट पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन आतंकी हमले में शामिल था। यह हमला 2 जनवरी 2016 को हुआ था।

विज्ञापन


गृह मंत्रालय ने इसका नोटिफिकेशन भी जारी किया है। इस नोटिफिकेशन में लिखा है कि गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत मोहिउद्दीन औरंगजेब को आतंकवादी घोषित किया गया है, जो पुलवामा आतंकवादी हमले में शामिल था। 


विज्ञापन

विज्ञापन

 

गृह मंत्रालय ने अली काशिफ जान से संबंधित नोटिफिकेशन भी जारी किया है। इस नोटिफिकेशन में लिखा है कि गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत अली काशिफ जान को आतंकवादी घोषित किया गया है, जो पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन आतंकी हमले में शामिल था।

नोटिफिकेशन में बताया गया है कि अली काशिफ जान के पिता का नाम गोहर अली है। उसका जन्म 30 जनवरी, 1982 को हुआ था। वह खैबर पख्तूनख्वा के चरसद्दा का निवासी है और ऑपरेशनल कमांडर होने के साथ-साथ जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन के कोर प्लानिंग समिति का सदस्य है।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें