केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को एक बार फिर से राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों को लॉकडाउन पालन को लेकर कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए। मंत्रालय ने राज्यों से लॉकडाउन का सही तरीके से पालन करवाने का निर्देश दिया। गृह मंत्रालय ने कहा कि राज्यों को रात के कर्फ्यू या सभी गैर-जरूरी गतिविधियों को शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे के बीच ही सुनिश्चित कराना चाहिए। साथ ही कंटेनमेंट जोन को सही तरीके से चिन्हित कर उनमें रोकथाम के उपायों को लागू किया जाना चाहिए।