कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि मोदी सरकार जो वादे करके सरकार में आई थी उस पर तो कुछ किया नहीं लेकिन प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू और उनकी विरासत को मिटाने की कोशिश साढ़े चार साल से जारी है।
उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू का देश की स्वतंत्रता के लिए जेल गए, देश को बनाने में क्या योगदान रहा है ये देश से छुपा नहीं है। सरकार चाहे कितनी भी कोशिश कर ले नेहरू की विरासत इतनी बड़ी है कि उसे मिटाना तो दूर छू भी सकेंगे।
सिंह ने इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज किए जाने पर प्रतिक्रिया जताई है कि जो वादे यूपी की योगी सरकार ने किए हैं वो कब पूरे होंगे। भाजपा सरकारें नाम तो बदल रही हैं लेकिन राज्य के लोगों की जिंदगी बदलने का जो सपना दिखाया था उसे कब पूरा करेंगे।
गुड़गांव का नाम गुरुग्राम कर दिया नतीजा क्या है वहां कानून व्यवस्था ध्वस्त है। उन्होंने सवा ल उठाया कि विकास की बात करने वाले काम नहीं सिर्फ नाम बदलकर क्या साबित करना चाहते हैं?