फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#MeToo : क्वान एंटरटेनमेंट के सह-संस्थापक अनिर्बान दास ब्लाह ने की खुदकुशी की कोशिश, पुलिस ने बचाया

Fri, 19 Oct 2018 05:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
अनिर्बान दास ब्लाह - फोटो : Social Media
विज्ञापन
क्वान एंटरटेनमेंट कंपनी के सह-संस्थापक अनिर्बान दास ब्लाह ने शुक्रवार सुबह के वक्त मुंबई के पास वाशी ब्रिज से कूदकर खुदकुशी की कोशिश की। #MeToo (मी टू) अभियान के तहत कुछ दिनों पहले कुछ महिलाओं ने अनिर्बान पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद इस मशहूर सेलेब्रिटी को नौकरी से हटा दिया गया। यह कंपनी कलाकारों के काम संभालने का काम करती है। 
विज्ञापन


खबर के मुताबिक जैसे ही यह जानकारी स्थानीय ट्रैफिक पुलिस को मिली उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए अनिर्बान को बचा लिया। एंटरटेनमेंट कंपनी क्वान ने बयान जारी कर कहा, "हमने अनिर्बान को क्वान से जुड़ी अपने कार्य और सभी जिम्मेदारियां छोड़ने के लिए कहा है। हमसे जुड़ी सभी जगहों पर यह फैसला त्वरित रूप से प्रभावी होगा।" 

अनिर्बान अपनी जिंदगी की इन घटनाओं को बर्दाश्त नहीं कर सके और उन्होंने आत्महत्या करने की कोशिश की। बता दें कि अनिर्बान ब्लाह पर कई महिलाओं ने यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद उन्हें उनके पद से हटा दिया गया है। हालांकि खबरों के मुताबिक उनके दफ्तर में काम कर रही महिलाओं ने बताया कि अभी उन्हें पद से हटाया नहीं गया है बल्कि कुछ समय के लिए काम से दूर रहने के लिए कहा गया है। 
विज्ञापन


वाशी ट्रैफिक पुलिस ने इस घटना के बारे में बताया, "हमें यह सूचना मिली की एक व्यक्ति वाशी ब्रिज पर खुदकुशी की कोशिश कर रहा है। हम कोई खतरा मोल नहीं ले सकते थे इसलिए हमने पहले से ही जाल बिछा दिया था।" 

अनिर्बान ब्लाह को उस समय पुलिस ने पकड़ा जब वह बैरिकेड पर चढ़ने की कोशिश कर रहे थे ताकि कूदकर खुदकुशी कर सके। वह रो रहे थे और बहुत हताश थे। 

पुलिस उन्हें बाद में पुलिस चौकी ले गई और उनसे बात करने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक अनिर्बान ने बताया कि वह कई महिलाओं द्वारा उन पर लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों से दुखी हैं। इस अभियान के चलते उनकी और उनके परिवार की बहुत बदनामी हुई है। 

बता दें कि अनिर्बान ब्लाह के अलावा आठ अन्य सदस्यों ने मिलकर क्वान एंटरटेनमेंट की स्थापना की थी। चार महिलाओं ने अनिर्बान ब्लाह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। हालांकि उनपर पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें