फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर : 90 करोड़ लोगों को यूआईडीएआई ने दी राहत, साथ ही बेटियों के लिए अच्छी खबर

Fri, 19 Oct 2018 04:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Aadhaar
विज्ञापन
खबरें हर तरह की होती हैं। कुछ खबरें जानकारी देती हैं, कुछ सतर्क करती हैं, कुछ हौसला बढ़ाती हैं तो कुछ खबरें निराश कर देती हैं। लेकिन यहां हम आपको ऐसी खबरें बताएंगे जो आपको खुश कर देगी यानि खुशखबर। 
विज्ञापन


खुशखबर में सबसे पहले अच्छी खबर देश भर के 90 करोड़ मोबाइल धारकों के लिए। दूरसंचार मंत्रालय और यूआईडीएआई ने देश भर के 90 करोड़ मोबाइल धारकों को राहत देते हुए कहा है कि आधार के जरिए पहले जारी हुए सभी मोबाइल सिम पहले की तरह चलते रहेंगे।

संयुक्त बयान जारी करते हुए दूरसंचार मंत्रालय और यूआईडीएआई ने कहा है कि सर्वोच्च न्यायालय ने अपने आधार पर दिए गए फैसले में कहीं ये नहीं कहा है कि ईकेवाईसी के जरिए पहले जारी हुए सिम अवैध हो गए हैं। बल्कि अगर कोई पहले दिए गए आधार ईकेवाईसी को बदलवाना चाहता है तो उसके लिए वो स्वतंत्र है।
विज्ञापन


इसके बदले उसे अपने किसी और पहचान पत्र को सत्यापित करने के लिए देना होगा। ये प्रमाण पैन कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट, बैंक पासबुक के जरिए दिया जा सकता है। पहले इस तरह की खबर आई थी कि टेलीकॉम कंपनियों को ग्राहकों का दोबारा से सत्यापन कराना पड़ सकता है।

ऐसे में दस्तावेज जमा करने के बाद ग्राहकों का सत्यापन होने में एक सप्ताह तक लग सकता है। हालांकि अभी सरकार हर पहलू पर विचार कर रही है और टेलीकॉम कंपनियों ने आधार से सत्यापन बंद करने के लिए वक्त मांगा है। 

बेटियों के लिए अच्छी खबर 

हरियाणा में स्कूल बस के किराए या फिर दूरी की वजह से किसी बेटी को स्कूल नहीं छोड़ना पड़ेगा। अब सरकार इन्हें निशुल्क यात्रा सुविधा मुहैया कराएगी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर करने को लेकर और गंभीर हो गए हैं। जिसके चलते उन्होंने चंडीगढ़ में शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा और आला अफसरों की बैठक ली। बैठक में यह भी बताया गया कि छात्रा परिवहन सुरक्षा योजना के अंतर्गत अब तक 21 हजार से ज्यादा छात्राओं ने आवेदन किया है। इस योजना के अंतर्गत छात्राओं को उनके घर से शैक्षणिक संस्थानों तक ले जाने के लिए निशुल्क यात्रा सुविधा करवाई जाएगी। इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक जिला शिक्षा अधिकारी को 10 लाख रुपये की राशि उपलब्ध करवाई गई है। 

सस्ते में करें विदेश यात्रा 

फेस्टिव सीजन के खास मौके पर लो कॉस्ट एयरलाइंस कंपनियां एयर एशिया और इंडिगो हवाई यात्रियों को 70 फीसदी तक छूट दे रही हैं। इस योजना के तहत यात्री इस पूरे महीने सस्ते में विदेश यात्रा कर सकते हैं। एयर एशिया इंडिया देशी हवाई यात्रियों को विदेश यात्रा करने के लिए 70 फीसदी तक डिस्काउंट दे रही है। ये सेल 15 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है और 28 अक्टूबर तक चलेगी। यात्री कंपनी की वेबसाइट या फिर मोबाइल ऐप से टिकट की बुकिंग कर सकते हैं। इस सेल के जरिए यात्री 130 शहरों में यात्रा कर सकते हैं। ये छूट यात्रियों को बेस फेयर में या फिर 20 फीसदी प्रीमियम फ्लेटबैड पर मिलेगा। 

ट्रेन के सफर में भी मिलेगा लग्जरी होटल का मजा 

जल्दी ही रेलवे के यात्री सैलून कोच का लाभ ले सकते हैं। रेलवे मंत्री पीयूष गोयल ने इसके लिए आईआरसीटीसी को निर्देश दिए हैं। इससे पहले भी ये सुविधा रेलवे की तरफ से मौजूद थी लेकिन इसका लाभ केवल रेलवे अधिकारियों को ही दी जाती थी। अब सामान्य यात्री भुगतान करके इस कोच का मजा ले सकते हैं। इस कोच में दो बेडरुम, एक लाउंज, एक पेंट्री, टॉयलेट और किचन होता है। लेकिन अब इस कोच का इस्तेमाल कर्मिशियल पर्पस से हो सकेगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें