फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और अन्य गंभीर मुद्दों से ध्यान भटका रहा है मी टू : राज ठाकरे

Thu, 18 Oct 2018 01:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
विज्ञापन
विज्ञापन

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के मुखिया राज ठाकरे ने सोशल मीडिया के मी टू अभियान को लेकर कहा है कि मी टू अभियान की वजह से देश का ध्यान अन्य गंभीर मुद्दों से भटक रहा है। उन्होंने कहा कि मी टू की वजह से पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों, बेरोजगारी और रुपये की गिरती स्थिति जैसे मुद्दों को किनारे कर दिया गया है। 

विज्ञापन


वह बुधवार की शाम अमरावती में आयोजित एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश का ध्यान महत्वपूर्ण मुद्दों से नहीं भटकना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि यदि किसी भी महिला के साथ ऐसा कुछ होता है तो वह हमारे पास आ सकती है, हम दोषी तो सबक सिखाएंगे। हालांकि ठाकरे ने कहा कि महिलाओं को आवाज तभी उठानी चाहिए जब उनका शोषण हो रहा हो, न कि इसके लिए 10 साल इंतजार करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'नाना पाटेकर अजीब हैं, लेकिन ऐसा नहीं कर सकते'

अभिनेत्री तनुश्री दत्ता द्वारा नाना पाटेकर पर लगाए गए इल्जामों के बारे में मनसे प्रमुख ने कहा, 'मैं नाना पाटेकर को जानता हूं। वह अजीब चीजें करते हैं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि उन्होंने ऐसा कुछ किया होगा।' उन्होंने कहा मामले में कोर्ट फैसला देगी। उन्होंने कहा कि मी टू एक गंभीर मुद्दा है, इसे लेकर ट्विटर पर बहस करना सही नहीं है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें