गुजरात और राजस्थान में भारी बारिश के बाद मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में पंजाब और हरियाणा समेत कई राज्यों में भारी बारिश होने का अनुमान लगाया है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड,और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ की स्थिती बनी हुई है।
हालांकि, इस बार देश में अनुमान से ज्यादा बारिश हुई है। राजस्थान के कुछ इलाकों में सामान्य से 129 फीसदी ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है जबकि गुजरात में सामान्य से करीब 60 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है। देश के उत्तर-पश्चिम और मध्य रोज्यों में अच्छी बारिश हुई है। जबकि दक्षिण भारत को लेकर चिंताएं बनी हुई हैं। वहीं, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में सामान्य से कम बारिश हुई है।
मालूम हो कि इस वक्त देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात बनीं हुई है। जैसे- गुजरात, असम, उत्तर प्रदेश राजस्थान और ओडिशा आदि। बाढ़ के कारण कई लोगों की मौत हो गई है।जबकि कई इलाकों में बाढ़ से परेशान लोगों का राहत बचाव कार्य जारी है।