फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल के कॉलेजों में मुंह ढंकने पर रोक, एमईएस अध्यक्ष को मिली जान से मारने की धमकी

Sat, 04 May 2019 01:29 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केरल
विज्ञापन
मुस्लिम छात्राएं (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

केरल की मुस्लिम एजुकेशन सोसायटी (एमईएस) ने अपने कॉलेजों में छात्राओं के मुंह ढंकने पर रोकर लगा दी है। कई लोग इसका विरोध भी कर रहे हैं। इसी के चलते मुस्लिम एजुकेशन सोसायटी के अध्यक्ष डॉ पीए फजल गफूर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


फजल गफूर ने पुलिस से शिकायत की है कि छात्राओं के चेहरा ढंकने पर प्रतिबंध लगाने के बाद उन्हें मौत की धमकी मिली है। बता दें कि मुस्लिम एजुकेशन सोसायटी कालीकट ने 17 अप्रैल को सर्कुलर पास किया था जिसमें कहा गया है कि सोसायटी के सभी स्कूलों और कॉलेजों में बुर्के पर प्रतिबंध लगा दिया जाए। 

मुस्लिम एजुकेशन सोसायटी द्वारा रोक लगाने के बाद केरल के मलप्पुरम जिले में स्थित एक कॉलेज ने छात्राओं के मुंह ढंकने पर रोक लगा दी। हालांकि कुछ संगठनों द्वारा इसका विरोध भी किया जा रहा है। मुस्लिम एजुकेशन सोसायटी ने इस नियम को लागू करने के संबंध में हाईकोर्ट द्वारा दिए गए निर्देश का हवाला दिया। 
विज्ञापन


ज्ञात हो कि शिवसेना ने अयोध्या में बुर्के पर रोक लगाने की मांग की थी। शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में आलेख लिखकर कहा कि था कि अगर रावण की लंका में बुर्के पर बैन लगाया जा सकता है, तो श्री राम की अयोध्या में ऐसा क्यों नहीं हो सकता?
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें