फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैंगिक समानता के लिए लड़ाई में पुरुषों की अहम भूमिका : जस्टिस चंद्रचूड़

Mon, 28 Jan 2019 04:27 AM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
विज्ञापन
जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ (फाइल फोटो)
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ का मानना है कि लैंगिक समानता के लिए लड़ाई में पुरुषों की अहम भूमिका है। उन्होंने लैंगिक भूमिकाओं को लेकर बनी धारणाओं को तोड़ने पर भी जोर दिया। सबरीमाला मंदिर फैसला देने वाली सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की पीठ के सदस्य रहे जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा कि महिलाओं के साथ होने वाली हिंसा, भेदभाव की समस्याएं उनके अधिकारों व मुद्दों पर लोगों की संवेदनहीनता से और भी बढ़ जाती हैं। 

विज्ञापन


गुजरात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘लैंगिक समानता के लिए लड़ाई अकेले महिलाएं नहीं लड़ सकतीं। इसके लिए पुरुषों को अहम भूमिका निभानी होगी।’ समारोह मौजूद जस्टिस एके सीकरी ने कहा कि जब दुनियाभर में लोकतंत्र के मूल्य दांव पर लगे हुए हैं, ऐसे में कानून और संविधान को बरकरार रखने और लोकतंत्र को बचाने की जरूरत है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें