ए राजा के साथ सेल्फी लेतीं नवनीत राणा
- फोटो : Agency
भारतीय शास्त्रीय नर्तक और राज्यसभा सांसद सोनल मानसिंह ने कहा कि गणेश चतुर्थी के मौके पर हम नए संसद भवन में प्रवेश करने जा रहे हैं। पुराने भवन से बहुत लगाव है, वह हमारा दूसरा घर है। इससे कई सुनहरी यादें जुड़ी हैं। लेकिन बीते हुए कल का सम्मान करते हुए हमें सुनहरे भविष्य की तरफ बढ़ना है।
केंद्र सरकार में शिक्षा राज्यमंत्री और झारखंड से सांसद अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मैं पहली बार लोकसभा सदस्य बनीं। देश के संसद भवन की यात्रा को संधि स्थल के रुप में याद किया जाएगा। इसके पीछे गौरवशाली ओर प्रेरक अतीत है औैर सामने संभावनाओं से भरा उज्जवल भविष्य।