फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PNB Scam: कहां है मेहुल चौकसी? एंटीगुआ और बारबुडा ने किया इनकार, विदेश मंत्री चेत ग्रीन ने दी बड़ी जानकारी

Wed, 19 Mar 2025 11:11 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Mehul Choksi: भगोड़ा भारतीय कारोबारी मेहुल चौकसी को लेकर एंटीगुआ और बारबुडा के विदेश मंत्री चेत ग्रीन ने बड़ी जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा कि वो उनके देश में नहीं है, वो इलाज के लिए विदेश गया है।
विज्ञापन
चेत ग्रीन, विदेश मंत्री, एंटीगुआ और बारबुडा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एंटीगुआ और बारबुडा के विदेश मंत्री चेत ग्रीन ने बुधवार को बताया कि भगोड़ा भारतीय कारोबारी मेहुल चौकसी इस समय एंटीगुआ द्वीप पर नहीं है। उन्होंने कहा कि मेहुल चौकसी इलाज के लिए विदेश गया है, लेकिन वह अब भी एंटीगुआ और बारबुडा का नागरिक बना हुआ है।  
विज्ञापन


पीएनबी घोटाले का आरोपी है मेहुल चौकसी
मेहुल चौकसी पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले में वांछित है। उस पर अपने भतीजे नीरव मोदी के साथ मिलकर 14000 करोड़ रुपये से ज्यादा की धोखाधड़ी करने का आरोप है। भारत सरकार मेहुल चौकसी को प्रत्यर्पित करने की कोशिश कर रही है।

यह भी पढ़ें - रायसीना डायलॉग: CDS ने हाइब्रिड युद्ध लेकर कही ये बात, एडमिरल त्रिपाठी बोले- नौसेना हर चुनौती के लिए तैयार
विज्ञापन


भारत और एंटीगुआ कर रहे हैं कानून का पालन
चेत ग्रीन ने कहा कि भारत और एंटीगुआ की सरकारें मिलकर इस मामले पर काम कर रही हैं और कानूनी प्रक्रियाओं और लोकतांत्रिक परंपराओं का पालन कर रही हैं। चेत ग्रीन ने कहा, 'इस मामले की कानूनी समीक्षा चल रही है। जब तक इसकी पूरी जांच नहीं हो जाती, तब तक इस पर कुछ भी कहना या करना संभव नहीं है'।

भारत और एंटीगुआ के संबंध मजबूत हुए
विदेश मंत्री चेत ग्रीन ने इस मौके पर कहा कि भारत और एंटीगुआ के रिश्ते मजबूत हुए हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच अच्छी दोस्ती है। कोरोना महामारी के दौरान भारत ने एंटीगुआ को वैक्सीन दी, जिससे हजारों लोगों की जान बची। भारत शिक्षा और नवाचार के क्षेत्र में एंटीगुआ की मदद कर रहा है। भारत लैटिन अमेरिका और कैरिबियाई देशों के विकास में योगदान दे रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Gaza Airstrikes: गाजा पट्टी में संयुक्त राष्ट्र के गेस्ट हाउस पर हमला, एक कर्मचारी की मौत, पांच लोग घायल

भारत ग्लोबल साउथ का नेता- चेत ग्रीन
इस दौरान चेत ग्रीन ने वैश्विक मंच पर भारत की भूमिका की सराहना की और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी छोटे द्वीपीय देशों के समर्थन में मजबूत आवाज उठाते हैं। उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व को अद्वितीय बताया और उनके प्रयासों के लिए सार्वजनिक रूप से धन्यवाद दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें